- शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाना चाहिए ! शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते अर्पित नहीं करना चाहिए। इस संबंध में एक कथा बताई गई है। इस कथा के अनुसार प्राचीन काल में दैत्यों के राजा शंखचूड़ की पत्नी का नाम तुलसी था। तुलसी के पतिव्रत धर्म की शक्ति के कारण देवता भी शंखचूड़ को हराने में असमर्थ थे। तब भगवान विष्णु ने छल से तुलसी का पतिव्रत भंग कर दिया। इसके बाद शिवजी ने शंखचूड़ का वध कर दिया। जब यह बात तुलसी को पता चली तो उसने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दिया। भगवान विष्णु ने तुलसी का श्राप स्वीकार कर लिया और कहा कि तुम धरती पर गंडकी नदी तथा तुलसी के पौधे के रूप में रहोगी। इसके बाद से ही अधिकांश पूजन कर्म में तुलसी का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है, लेकिन शंखचूड़ की पत्नी होने के कारण तुलसी शिवलिंग पर अर्पित नहीं की जाती है।
- रोज करें तुलसी का पूजन ! हर रोज तुलसी पूजन करना चाहिए साथ ही, हर शाम तुलसी के पास दीपक लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो लोग शाम के समय तुलसी के पास दीपक लगाते हैं, उनके घर में महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है |
अगर कोई शुझाओ (Feedback ) और परेशानी हो तोह नीचे कमेंट बॉक्स मे लिखे !
धन्यवाद !!!